Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, मुंबई का क्रिकेटर गिरफ्तार

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआत से ठीक पहले मुंबई से एक बड़े टिकट घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के मामले में मुंबई पुलिस ने एक पूर्व क्रिकेटर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़

दरअसल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के टिकटों की कालाबाजारी के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट ब्लैक करने वाले रैकेट का खुलासा करते हुए मुंबई पुलिस ने एक पूर्व क्रिकेटर और एक मौजूदा कोच को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: PSL 2026 के पहले मैच में ही पाकिस्तान की फजीहत, क्रिकेटर्स की जर्सी से सफेद गेंद हो गई गुलाबी

पूर्व क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार

बता दें, पुलिस ने इस मामले में 26 साल के बलवंत सिंह सोधा को गिरफ्तार किया है, जो कभी मुंबई की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. पुलिस के मुताबिक बलवंत सिंह सोधा इस नेटवर्क का अहम हिस्सा था और वही टिकट उपलब्ध करता था, जिन्हें बाद में उसके साथियों द्वारा ऊंची कीमतों पर बेचा जाता था.

25 से 35 हजार में बेचे गए टिकट

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का टिकट 25 से 35 हजार रुपये तक बेचा गया. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें कॉलेज का एक स्पोर्ट्स टीचर, और एक नॉन टीचिंग स्टाफ भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमतौर पर यह टिकट क्रिकेट एसोसिएशन, खिलाड़ियों और अधिकारियों को दिए जाते हैं, लेकिन इस मामले में इन्हें अवैध तरीके से बाजार में बेचा जा रहा था. आरोपियों ने इन टिकटों को उनकी वास्तविक कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचा. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टिकट डायरेक्ट लोगों को बेचे गए, जबकि कुछ टिकटों के लिए सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म्स का भी उपयोग किया गया.

Exit mobile version