PSL 2026 के पहले मैच में ही पाकिस्तान की फजीहत, क्रिकेटर्स की जर्सी से सफेद गेंद हो गई गुलाबी
पकिस्तान सुपर लीग 2026
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो गई है. टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही एक नया विवाद सामने आ गया है. दरअसल लीग के पहले ही मुकाबले में खिलाड़ियों की जर्सी से सफेद गेंद गुलाबी हो गई है. यह मामला सामने आते ही पाकिस्तान की घनघोर बेज्जती हो गई है.
PSL 2026 के पहले ही मैच में हई फजीहत
दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पहले मुकाबले में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए लाहौर कलंडर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच पहले मैच के दौरान सफेद गेंद अचानक गुलाबी हो गई. यह घटना उस समय हुई जब हैदराबाद किंग्समेन के खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान गेंद को अपनी मैरून जर्सी पर रगड़ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्सी का रंग गेंद पर चढ़ने लगा, जिससे उसका रंग बदल गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी
हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान ने की पुष्टि
हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अजीब घटना की पुष्टि करते हुए हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा की कपड़ों के रंग की वजह से गेंद का रंग बदल जाए. लाबुशेन ने बताया कि फील्डिंग के दौरान गेंद सफेद से गुलाबी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत अंपायरों से की. स्थिति को देखते हुए गेंद को बदलना पड़ा. आगे उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समस्या का जल्द समाधान निकलेगा और आने वाले मैचों में ऐसी घटना दोबारा देखने को नहीं मिलेगी.
🚨🚨Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
"I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like pic.twitter.com/VHSXouHZYx
हैदराबाद किंग्समेन पोस्ट किया मजेदार ट्वीट
इस मैच में मिली हार के बाद हैदराबाद किंग्समेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लाहौर कलंडर्स को जीत की बधाई दी है. उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि विरोधी टीम को पहला पिंक बॉल मैच जीतने की बधाई.