Vistaar NEWS

IPL 2026 में एक भी विकेट नहीं, फिर भी टीम इंडिया में मिली जगह, कौन है जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया ये तेज गेंदबाज

Mayank Yadav

मयंक यादव

Mayank Yadav: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी. इस आगामी दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी गई है, जिसने आईपीएल 2026 में एक भी विकेट नहीं झटके. आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी…

लंबे समय बाद हुई टीम इंडिया में वापसी

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि युवा स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव हैं. 24 वर्षीय इस युवा पेसर को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. अपनी रफ्तार से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मयंक ने अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में जगह बनाई है. करीब 21 महीने बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी दाढ़ी सफेद हो गई, अब चला भी नहीं जाता…’, ट्रेंट ब्रिज स्टैंड से MS Dhoni ने भविष्य को लेकर दे दिया हिंट?

IPL 2026 में नहीं मिला एक भी विकेट

जिम्बाब्वे दौरे के लिए मयंक यादव के चयन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. लोगों के मन में सवाल है कि किस आधार पर टीम में उनकी वापसी कराई गई है. आईपीएल 2026 में मयंक के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले थे. जिसमें वह एक भी विकेट नही ले सके. इसके अलावा इस पूरे सीजन में यह चोट से जूझते दिखे.

चोटों से पुराना नाता

बता दें, भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव के टैलेंट पर कभी सवाल नहीं उठे, लेकिन उनकी फिटनेस लगातार चिंता का कारण बनी हुई है. बीते तीन सालों में चोटों के कारण उन्हें बार-बार मैदान से बाहर रहना पड़ा. अपनी रफ्तार से सनसनी मचाने वाले मयंक यादव को क्रिकेट के मैदान से ज्यादा समय रिहैब में बिताना पड़ा. अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताते हुए जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ खुद को साबित करने का मयंक के पास सुनहरा मौका है.

Exit mobile version