‘मेरी दाढ़ी सफेद हो गई, अब चला भी नहीं जाता…’, ट्रेंट ब्रिज स्टैंड से MS Dhoni ने भविष्य को लेकर दे दिया हिंट?

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान जब कैमरा महेंद्र सिंह धोनी पर पड़ा तो उन्होंने अपनी सफेद दाढ़ी और उम्र को लेकर मजाकिया इशारा किया, जिसे फैंस अब उनके आईपीएल रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं.
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 45 साल के हो गए हैं. लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है. भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान जब कैमरा धोनी पर गया तो पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नाम से गूंज उठा. इस दौरान माही ने अपनी सफेद दाढ़ी और उम्र को लेकर मजाकिया इशारा किया, जिसे फैंस अब उनके आईपीएल रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं.

सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को दी शुभकामनाएं

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. इस दौरान गावस्कर ने कहा,’धोनी आज 45 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी भी 26 साल के लगते हैं. मेरी तरफ से भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वह एक और आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलें, ताकि मैं उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देख सकूं.’

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, हारते ही टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा अनचाहा रिकॉर्ड

धोनी ने इशारों-इशारों में दिया हिंट

गावस्कर की बात के कुछ ही देर बाद कैमरा फिर से धोनी पर गया, जहां उन्होंने एक प्रशंसक की ओर देखते हुए उन्होंने पहले अपनी सफेद होती दाढ़ी के ओर इशारा किया और फिर चलने की एक्टिंग करते हुए मजाकिया अंदाज में इशारा करते हुए कहा,”अब मैं बूढ़ा हो गया हूं…मेरी दाढ़ी सफेद हो गई है और ठीक से चला भी नहीं जाता…हालांकि इस दौरान धोनी ने कुछ कहा नहीं, लेकिन उनके हावभाव कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

रिटायरमेंट का दिया संकेत!

भले ही धोनी ने मजाकिया अंदाज में ये इशारे किए थे, लेकिन सोशल मीडिया फैंस इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. कई लोग इसे उनके भविष्य से जोड़ रहे हैं और मान रहे हैं कि माही ने आईपीएल से रिटायरमेंट का संकेत दे दिया है.

ज़रूर पढ़ें