Vistaar NEWS

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC में पांचवें नंबर पर कायम, फाइनल की राह मुश्किल!

Team India

टीम इंडिया

WTC 2025-27: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में घाटा झेलना पड़ा है. हालांकि इस दूसरे टेस्ट मैच के बाद आईसीसी WTC 2025-27 की पॉइंट टेबल में टीमों की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन भारत को जीत प्रतिशत में घाटा जरूर हुआ है. भारत के प्रतिशत अंक 53.33 से घटकर 51.52 हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर बना हुआ है.

फाइनल की राह मुश्किल!

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में भारत ने अब तक खेले 11 टेस्ट मैचों में से 5 में जीत जबकि 4 में हार दर्ज की है. जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे. WTC 2025-27 की लेटेस्ट अंक तालिका में भारत के खाते में 68 अंक हैं और सुसका प्रतिशत 51.52 है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 53.33 था, जो अब घटकर 51.52 हो गया. हालांकि, इसके बावजूद भारत पांचवें पायदान पर बना हुआ है.

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है. WTC अन तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिलता है. मौजूदा चक्र में भारत को 7 और टेस्ट खेलने हैं, जिसमें फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें कम से कम 5 जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें: सोनल दिनुषा ने भारत की नाक में किया दम, शतक जड़कर रचा ऐसा इतिहास जो आज तक कोई नहीं कर सका

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी सीरीज

भारत को इसी साल नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 2027 की शुरुआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. मौजूदा अन तालिका में ऑस्ट्रेलिया 80.00 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. उसने 10 टेस्ट में से 8 जीते है. जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

अन्य टीमों का हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका में साउथ अफ्रीका 75.00 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है. भारत के खिलाफ ड्रॉ होने के बाद श्रीलंका के अंक प्रतिशत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 33.33 अंकों के साथ वह छठे पायदान पर मौजूद है.

Exit mobile version