शादी की तीसरी सालगिरह पर CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, पत्नी उत्कर्षा पर लुटाया प्यार

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर पत्नी उत्कर्षा के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है.
Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad


Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि निजी जिंदगी है. दरअसल सीएसके कप्तान ने बीते दिन बुधवार को अपनी पत्नी उत्कर्षा पवार के साथ शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

दरअसल भारतीय स्टार बल्लेबाज और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून 2023 को अपनी दोस्त उत्कर्षा पवार के साथ शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है. अब अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर ऋतुराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उत्कर्षा के साथ खास तस्वीर शेयर कि है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘Found my forever in you’. इन तस्वीरों में दोनों के बीच की शानदार बान्डिंग साफ नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, शुभमन गिल को हुआ नुकसान, जानें पंत-जायसवाल का हाल

कौन हैं उत्कर्षा पवार?

बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था. वह खुद क्रिकेट से जुड़ी रही हैं. वह महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में इसी राज्य के लिए खेल चुकी हैं. उत्कर्षा दाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था.

ऋतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

29 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें, तो वह श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए ऋतुराज को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. इसी के साथ बीसीसीआई ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है.

ज़रूर पढ़ें