कौन हैं रचित भाटिया? जिसने CSK से जुड़े मैच फिक्सिंग के दावों से मचाया तहलका

Rachit Bhatia: पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने आईपीएल में सीएसके में कथित मैच फिक्सिंग का खुलासा किया है. एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्होंने मैच फिक्सिंग से जुड़े चौकाने वाले दावे किए हैं.
Rachit Bhatia

रचित भाटिया

Rachit Bhatia: क्रिकेट जगत से सोशल मीडिया तक इन दिनों एक नाम सुर्खियों में है. यह नाम है पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया का. जिन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े मैच फिक्सिंग का खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि सीएसके की प्लेइंग 11 की खबरें उन्होंने बुकी (सट्टेबाजों) तक पहुंचाई थीं. रचित के इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में तहलका मैच गया है. ऐसे में क्रिकेट फैंस उनके बारे में जानना चाह रहे हैं.

कौन हैं रचित भाटिया?

रचित भाटिया एक पूर्व रणजी क्रिकेटर और कोच हैं. उनका जन्म 7 सितंबर, 1997 को हुआ था. 29 साल का यह क्रिकेटर नागालैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है. इसके अलावा वह दिल्ली के क्रिकेट कोच और फिजियोथेरेपिस्ट रह चुके हैं. रचित एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. साल 2018 में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था और 2019 में अपना आखिरी मैच खेला.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस, BCCI ने डेट और वेन्यू का किया ऐलान

CSK को लेकर किया बड़ा दावा

दरअसल हाल ही में तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में रचित भाटिया ने मैच फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रचित ने बताया है कि उनके पास दिल्ली के एक खिलाड़ी के माध्यम से सीएसके की प्लेइंग-11 की जानकारी सामने आने से पहले ही आ जाती थी. रिपोर्ट में भाटिया ने यह भी दावा किया है कि उसने लंदन में रहने वाले बुकी को स्नैपचैट के जरिए सीएसके की प्लेइंग 11 की जानकारी देकर 5 आईपीएल मैच फिक्स किए हैं. इसके लिए उन्हें हर मैच के लिए 60 लाख रुपये और कुल तीन करोड़ रुपये मिले थे.

रचित भाटिया क्रिकेट करियर

रचित भाटिया के क्रिकेट करिया की बात करें, तो उन्होंने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर में 6 फर्स्ट क्लास मैच और 2 टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 13 विकेट लिए और 22 रन बनाए. जबकि 2 टी20 मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए और सिर्फ 1 रन बनाया.

ज़रूर पढ़ें