CSK: आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे थे कि टीम का एक और खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गया है. इस सीजन की शुरुआत सीएसके के लिए कुछ खास नहीं रही है शुरुआती 3 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि आखिरी 2 मैचों में चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की और अपनी लय वापस हासिल की.
CSK का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
दरअसल हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाईजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज को इस बात की पुष्टि की है.
🚨 Khaleel Ahmed ruled out of IPL 2026 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 16, 2026
The CSK bowler walked off the field against KKR before completing his spell.
CSK will name a replacement following consultations with the captain and the head coach#IPL2026 pic.twitter.com/ZMHURfBUW5
रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 वर्षीय बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के अंत में चोट लग गई थी, इस दौरान वह अपनी जांघों को पकड़े नजर आए. केकेआर के खिलाफ इस मैच में खलील अपने चार ओवर के स्पेल की आखिरी गेंद भी पूरी नहीं कर पाए, जिसके बाद गुरजपनीत सिंह ने उनका ओवर पूरा किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच डोसा-इडली-सांभर गाने पर क्यों मचा बवाल? CSK ने BCCI से की शिकायत
CSK की बढ़ी चिंता
तेज गेंदबाज खलील अहमद की चोट गंभीर बताई जा रही है जिसके कारण वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. खलील के बाहर होने के कारण पांच बार की चैंपियन सीएसके की चोटों से जुड़ी चिंताएं और बढ़ गई हैं. फ्रेंचाईजी पहले ही इंजरी के चलते नाथान एलिस को खो चुकी है, जबकि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े स्पेंसर जॉनसन भी अपनी चोटों के कारण अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं.
खलील के रिप्लेसमेंट के बारें में विश्वनाथन ने कहा कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को लिया जाएगा, इस बारे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से सलाह मशवरा करने के बाद फैसला लिया जाएगा.
