CSK vs GT: 49 गेंदों में फिफ्टी… Ruturaj Gaikwad ने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे वह शायद याद नहीं रखना चाहेंगे. इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋतुराज ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक तो जड़ा. लेकिन उन्होंने यह फिफ्टी 49 गेंदों में जड़ी, जो इस सीजन का सबसे धीमा अर्दशतक बन गया.

ऋतुराज ने 49 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही टीम ने 28 रन पर 3 विकेट खो दिए, जिससे दबाव बढ़ गया. 37 रन पर ही सीएसके के 4 विकेट गिर गए थे. एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन गायकवाड़ ने दूसरे छोर से पारी को संभालने की कोशिश की और संभलकर बल्लेबाजी की. इस मैच में गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 74 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 CSK vs GT Match: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया

दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

इस धीमी फिफ्टी के साथ ही ऋतुराज ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. उन्होंने इस सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक जड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के नाम दर्ज था, जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. लेकिन अब गायकवाड़ ने 49 गेंदों में अर्धशतक बना कर पंत के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि उनके दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की 87 रन की तूफानी पारी के दमपर 2 विकेट खोकर 162 रन बना लिए और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें