IPL 2026 CSK vs GT Match: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस
CSK vs GT Score: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गए इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया, जिसके चलते चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 158 रन ही बना सकी. जवाब में गुजरात ने साई सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 162 रन बना दिए और मैच जीत लिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार