CSK vs GT Score: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गए इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ. पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया, जिसके चलते चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 158 रन ही बना सकी. जवाब में गुजरात ने साई सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 16.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 162 रन बना दिए और मैच जीत लिया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया.
गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात का दूसरा विकेट गिरा साई सुदर्शन 46 गेंदों में 87 रन बनाकर हुए आउट.
15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 138-1
15 ओवर में गुजरात ने 1 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं.
14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 129-1
14 ओवर के बाद गुजरात ने 1 विकेट खोकर 129 रन बना लिए हैं.
साई सुदर्शन ने जड़ी फिफ्टी
साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में जड़ा अर्धशतक.
9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 75-1
9 ओवर के बाद गुजरात ने 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं.
8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 69-1
8 ओवर में गुजरात ने 1 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं.
गुजरात को पहला झटका
गुजरात का पहला विकेट गिरा 33 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल
6 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 55-0
6 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं.
3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 30-0
3 ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं.
गुजरात की पारी शुरू
गुजरात के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं.
चेन्नई ने बनाए 158-7
चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए. अब गुजरात को जीत के लिए 159 रन बनाने होंगे.
चेन्नई को सातवां झटका
चेन्नई का सातवां विकेट गिरा जेमी ओवरटन 6 गेंद में 18 रन बनाकर हुए आउट.
चेन्नई को छठा झटका
चेन्नई का छठा विकेट गिरा कार्तिक शर्मा 15 रन बनाकर हुए आउट.
17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 113-5
17 ओवर के बाद चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक.
चेन्नई को पांचवां झटका
चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा शिवम दुबे 22 रन बनाकर हुए आउट.
15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 96-4
15 ओवर के बाद चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 96 रन बनाए.
14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 75-4
14 ओवर में चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं.
13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 66-4
13 ओवर के बाद चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं.
11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 45-4
11 ओवर के बाद चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं.
10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 43-4
10 ओवर के बाद चेन्नई ने 4 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं.
चेन्नई को चौथा झटका
चेन्नई का चौथा विकेट गिरा डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर हुए आउट.
चेन्नई को तीसरा झटका
चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा सरफराज खान बिना खाता खोले हुए आउट
चेन्नई को दूसरा झटका
चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा उर्विल पटेल 4 रन बनाकर हुए आउट.
चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई का पहला विकेट गिरा संजू सैमसन 11 रन बनाकर हुए आउट.
3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 21-0
3 ओवर में चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं.
2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 12-0
2 ओवर में चेन्नई ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं.
चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे ओपन
गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
चेन्नई की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह
गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
