Thala’s Records And Legacy: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 नवंबर 2026 को खिलाड़ी के रूप में अपने आईपीएल करियर का समापन कर दिया. वह आईपीएल से रिटायर हो गए हैं और बतौर खिलाड़ी अब खेलते नजर नहीं आएंगे. इसी के साथ CSK ने उन्हें टीम का मेंटर बनाया है. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले ऐलान किया कि धोनी मेंटर के रूप में चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे.
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं. साथ ही चेन्नई के लिए खेलते हुए धोनी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजदगी में टीम कितनी ताकतवर रहेगी यह देखना दिलचस्प होगा.
CSK के लिए धोनी के खास रिकॉर्ड
- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल और दो चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं.
- धोनी की कप्तानी में सीएसके ने रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल के फाइनल मैच खेले हैं.
- एमएस धोनी सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम के लिए 272 मैच खेलते हुए 5,314 रन बनाए.
- धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 12 अलग-अलग सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सबसे बेस्ट रिकॉर्ड है.
- बतौर कप्तान धोनी ने सीएसके लिए 235 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 136 मैचों में जीत दर्ज की है.
- आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल करने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम दर्ज है. उन्होंने 201 शिकार किए हैं.
धोनी के बिना कितनी ताकतवर रहेगी CSK?
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने और सीएसके मेंटर बनने के बाद, टीम के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, धोनी के बिना सीएसके का सफर थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा है. धोनी के बिना CSK ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 मैच में सफलता मिली है, जबकि 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
कुल मिलाकर धोनी का दूसरा विकल्प हो नहीं सकता है. यह हम सभी जानते हैं. लेकिन अब सीएसके को अपनी पुरानी धमक बनाए रखना है तो कई बदलाव करने होंगे. जैसे जिस तरह से धोनी तुरंत डिसीजन लेते थे. उसी तरह के डिसीजन लेने होंगे. समय पर क्या रणनीति अपनानी है और किस तरह गेम खेलना है इस पर काम करना होगा. भले ही फील्ड के बाहर धोनी टीम को सपोर्ट करते नजर आएंगे. लेकिन जो साथ फील्ड पर होता था. वह अब पूरा नहीं हो पाएगा.
विकेट के पीछे से निभाते थे खास रॉल
बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की बिजली सी तेज फुर्ती का भी कोई सानी नहीं है. बहुत कम ऐसा हुआ है कि धोनी ने विकेट की अपील की है और वह खारिज हुई है. यही वजह है कि उनके इस कॉन्फिडेंस का हर कोई दीवाना था.उन्होंने विकेटकीपर के रूप में कुल 205 शिकार किए हैं. जिनमें 158 कैच शामिल हैं और लगभग 50 स्टंपिंग शामिल हैं.
उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. हालांकि उस मैच में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. धोनी अपने आखिरी मैच में महज 16 रन ही बनाए थे.
धोनी ने IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेला था. फिटनेस से जुड़ी परेशानी के चलते वह पूरे सीजन से बाहर रहे थे. यही वजह है कि फैंस को उम्मीद थी कि उनकी यह हसरत साल 2027 में पूरी हो सकती है. लेकिन उनके हाथ मायूसी ही लगी है. फैंस का कहना है कि धोनी के बगैर अब आईपीएल का कोई मतलब ही नहीं रह गया है.
