Neeraj Chopra: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. नीरज करीब 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसे में हर किसी की नजर उनके मैच पर टिकी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं फैंस कब, कहां और कितने बजे नीरज चोपड़ा का मैच देख सकते हैं.
CWG 2026 में नीरज चोपड़ा कब खेलेंगे अपना मैच?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के कार्यक्रम के अनुसार एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के इवेंट सोमवार 27 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेंगे. ऐसे में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को क्वालिफिकेशन राउंड में एक्शन में नजर आएंगे. अगर नीरज इस राउंड में सफल हो जाते हैं, तो फिर वह 31 जुलाई को फाइनल में भी अपना जलवा बिखरते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CWG 2026: जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 से हराया, कारगिल वीरों को समर्पित की जीत
कितने बजे होगा मैच?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 जुलाई को होने वाला मैच दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 11 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा पुरुषों के जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच बेहद कड़ा होने की उम्मीद है, इसलिए फाइनल की जंग आधी रात के बाद तक खिंच सकती है.
कहां देखें लाइव?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. ऐसे में जेवलिन के मुकाबले भी इसी पर उपलब्ध रहेंगे. फैंस सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के साथ इन मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा फैंस SonyLIV ऐप या वेबसाइट पर भी इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
