राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव से मिले PM मोदी, कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने पर दी बधाई

Gyaneshwari Yadav: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने बीते दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
Gyaneshwari Yadav

ज्ञानेश्वरी यादव

Gyaneshwari Yadav: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने बीते दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 9 अगस्त को पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की.

राजनांदगांव का बढ़ाया गौरव

भारत की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 53kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर राजनांदगांव के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम का नाम रौशन किया. ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है.पीएम मोदी से उनकी मुलाकात के बाद स्थनीय लोगों और खेल प्रेमियों ने गर्व जताया है.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे नरेंद्र से नफरत…’,पाकिस्तानी बॉक्सर की बात सुनकर हंस पड़े PM Modi, नरेंदर बेरवाल ने सुनाया मजेदार किस्सा

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोली ज्ञानेश्वरी यादव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात करने के बाद युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फोन कॉल पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिला प्रोत्साहन उनके लिए बेहद खास है. पीएम मोदी का प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा.

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाली ज्ञानेश्वरी ने महिलाओं के 53kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में स्नैच और क्लीन एंड जर्क राउंड में कुल 199kg वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. फाइनल में 23 साल की इस वेटलिफ्टर ने स्नैच में दूसरे प्रयास में 82kg वजन उठाया. वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने आखिरी प्रयास में 111kg का वजन उठाया जो उनका पर्सनल बेस्ट रहा.

ज़रूर पढ़ें