Deepak Chahar Bats Stolen: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है. आगरा के एक प्रैक्टिस ग्राउंड में अभ्यास के दौरान उनके लाखों की कीमत वाले तीन बैट चोरी हो गए हैं. चोरी हुए तीनों बैट प्लेयर एडिशन के बताए जा रहे हैं, जिसकीएडिशन कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है. इस घटना के बाद चाहर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी बताई है और चोर से बैट वापस करने की अपील की है. दीपक ने मजाक-मजाक में तो यह तक कह दिया है कि बल्ले चुराने वाले व्यक्ति को अंदाजा भी नहीं होगा कि ये कितने महंगे बैट हैं.
ग्राउंड से चोरी हुए दीपक चाहर के लाखों के बैट
दरअसल, हाल ही में दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके तीन बैट जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी वो प्रैक्टिस ग्राउंड से चोरी हो गए हैं. वीडियो में चाहर ने कहा ‘कल शाम को मैदान से उनके प्लेयर एडिशन के तीन बैट चोरी हो गए.’ उन्होंने फैंस से सलाह मांगते हुए कहा कि आपको क्या लगता हैं मुझे क्या करना चाहिए? चाहर ने चुटकी लेते हुए कहा कि चोर को पता तो है नहीं की ये कितने महंगे बैट थे. डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट अब या तो वह इन बल्लों को बेच देगा या फिर इनसे टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलेगा.
आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के ग्राउंड से लाखों के बैट चोरी, बोले- ‘भाई बैट वापस कर दो’ #DeepakChahar #Agra #ViralVideo https://t.co/kfuMiOCry0
— Vistaar News (@VistaarNews) September 29, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्या बिना मैच खेले ही गोल्ड मेडल जीत लेगी टीम इंडिया? जानें नियम
योगी या मोदी किसके पास जाऊं?
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चाहर ने चोर से अपील की कि वह बल्ले उन्हें वापस लौटा दे. साथ ही उन्होंने ऑफर दिया कि अगर उस व्यक्ति को पैसे चाहिए, तो वे बल्ले के बदले उसे पैसे देने के लिए भी तैयार हैं. अपनी बात को मजाकिया अंदाज में आगे बढ़ाते हुए चाहर ने कहा कि इस टाइम पर मेरे पास कई ऑप्शन हैं. या तो मैं पुलिस में शिकायत करूं, या तो मैं योगी जी के पास जाऊं या फिर मोदी जी के पास. या फिर मैं सीधे भगवान से प्रार्थना करूं की जो भी मेरे बैट चोरी करके ले गया हो उसे आप बुद्धि दो जिससे वह मेरे बैट लौटा जाए. दीपक ने आगे कहा कि मैं बल्ले के बदले उसे पैसे दे दूंगा.
टीम इंडिया ने बाहर चल रहे दीपक चाहर
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 1 दिसंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. तब से लेकर अब तक उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पाई है. 34 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक कुल 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16 विकेट लिए हैं. वहीं, 25 टी20 मैचों में उन्होंने 31 विकेट चटकाए.
