‘तुम आया, साथ में कैमरा लाया…’, IPL 2026 के बीच धोनी ने दीपक चाहर की लगाई क्लास, VIDEO वायरल

IPL 2026: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और लगातार अभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर धोनी से मिलने पहुंचे...
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माही दीपक की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

धोनी ने क्यों लगाई चाहर की क्लास?

दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और लगातार अभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर धोनी से मिलने पहुंचे और उन्होंने झुककर माही के पैर छुए. इसके बाद धोनी ने चाहर को गले लगा लिया.

हालांकि इस दौरान धोनी ने मस्ती भरे अंदाज में चाहर की टांग खिची. दीपक चाहर के साथ कैमरामैन देखकर धोनी हस्ते हुए बिहारी अंदाज में उनसे कहते हैं कि, ‘तुम आया, साथ में कैमरा लाया…’, जिसके बाद दीपक कैमरामैन से कहते हैं कि अरे यार भैया चले जाओ. इसके बाद धोनी कहते हैं , हम बात नहीं कर पाएंगे. मुमबी इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों का यह वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मैच से पहले MI में शामिल हुआ घातक ऑलराउंडर, गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाने के लिए छोड़े शुरुआती मैच

CSK का अहम हिस्सा रहे दीपक चाहर

बता दें, भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल 2018 से 2024 तक मुख्य रूप से सीएसके का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया. माही की कप्तानी में उन्होंने 2018, 2021, और 2023 में चेन्नई के खिताबी अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी.आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया,जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया था. हालांकि मुंबई के लिए दीपक अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. इस सीजन 3 मैचों में उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला है.

ज़रूर पढ़ें