Aryavir Sehwag: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में आर्यवीर ने 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. मैच के दौरान युवा बल्लेबाज आर्यवीर की बैटिंग में फैंस को सहवाग की झलक देखने को मिली. आर्यवीर ने हूबहू अपने पिता के जैसे बैकफुट पंच खेलकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
आर्यवीर ने खेला पिता जैसा शॉट
दरअसल दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में आर्यवीर ने हूबहू अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के जैसा बैकफुट पंच खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. DPL ने सोशल मीडिया पर आर्यवीर सहवाग और उनके पिता वीरेंद्र सहवाग के वीडियो शेयर किए. वीडियो में ऊपर के साइड आर्यवीर का शॉट दिखा और नीचे के साइड वीरेंद्र सहवाग का शॉट दिखा. देखने में दोनों के शॉट हूबहू एक जैसे प्रतीत हो रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे दोनों शॉट एक ही इंसान ने खेले हों.
Aahaa 😍😍
— ganga (@majja_ni_life_1) August 20, 2026
Like father , like son 💥
That back foot punch ✊ #AaryavirSehwag #VirenderSehwag #DelhiPremierLeague#dpl2026 #adaniDPL2026 pic.twitter.com/R4zw5o82sH
यह भी पढ़ें: DPL 2026 में फिफ्टी जड़कर फूट-फूटकर रोए नीतीश राणा, मां को किया याद, VIDEO वायरल
बल्लेबाजी के वक्त क्या आर्यवीर भी गाते हैं गाना?
मुकाबले के बाद एक इंटरव्यू में आर्यवीर सहवाग से कुछ सवाल किए गए. इसमें एक सवाल ये भी था कि पिता वीरेंद्र सहवाग आपको क्या सलाह देते हैं? इसका जवाब देते हुए आर्यवीर ने कहा कि पापा ने कहा है कि सिर्फ बॉल पर रिएक्ट करना है, गेंदबाज को नहीं देखना है. गेंद के हिसाब से खेलो. इसके बाद आर्यवीर से गाना गाने को लेकर भी सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने कहा कि पापा गाना गाने की भी सलाह देते रहते हैं. लेकिन अभी मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं.
पिछले साल DPL में किया था डेब्यू
बता दें, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने पिछले साल यानी 2025 में दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया था. इस सीजन वह वेस्ट दिल्ली लायंस का हिस्सा हैं. यह इस सीजन में उनका पहला मुकाबला था.
