प्रियांश आर्य का विकेट लेते ही दिग्वेश राठी ने फिर दोहराया ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’, DPL में मचा बवाल

Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर अपने विवादित 'नोटबुक सेलिब्रेशन' को लेकर सुर्खियों में है.
Digvesh Rathi

दिग्वेश राठी

Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर अपने विवादित ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ को लेकर सुर्खियों में है. दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में पुरानी दिल्ली 6 और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्वेश ने प्रियांश आर्य का विकेट लेते ही उसी पुराने अंदाज में जश्न मनाया. उनके इस सेलिब्रेशन ने आईपीएल 2025 की यादें ताजा कर दीं, जब उन्हें इस तरह के जश्न के लिए
सजा का सामना करना पड़ा था.

दिग्वेश राठी ने फिर दोहराया ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की सलामी जोड़ी प्रियांश आर्य और याजस शर्मा ने पुरानी दिल्ली 6 के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया. दिल्ली 6 के कप्तान अनुज रावत ने जब दिग्वेश को गेंद सौंपी तब दिल्ली वॉरियर्स ने बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए थे.

इसके बाद राठी ने आते ही मैच का पूरा रुख पलटने की कोशिश की. राठी ने अपनी पहली ही गेंद पर आर्य को बड़ा शॉट खेलने पर मजबूर किया. जिसपर लॉन्ग ऑन पर खड़े रोहन राठी ने उनका कैच लपक लिया. इसके बाद प्रियांश पवेलियन की ओर लौट ही रहे थे कि तभी दिग्वेश ने उनके करीब जाकर अपना चर्चित नोटबुक सेलिब्रेशन किया.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: सुपरमैन बने कप्तान शुभमन गिल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

आईपीएल में भी किया था ऐसा ही सेलिब्रेशन

दिग्वेश राठी के इस सेलिब्रेशन ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि इससे पहले भी प्रियांश आर्य के साथ उनका पुराना विवाद जुड़ा हुआ है. आईपीएल 2026 के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली थी. उस दौरान भी राठी ने प्रियांश को आउट कर उनके करीब जाकर इसी तरह का नोटबुक सेलिब्रेशन किया था.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पुरानी दिल्ली 6, 198 रन ही बना सकी और यह मुकाबला वॉरियर्स ने 21 रन से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें