ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन स्टैंड्स में हुए एक मजेदार वाकये ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मैच के दौरान एक फैन बीयर से भरी चार बोतल लेकर अपनी सीट की ओर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उसका संतुलन बिगड़ गया और एक-एक कर चारों बोतल जमीन पर गिर गई. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फैन के हाथ से गिरीं बीयर की बोतल
दरअसल यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के 34वें ओवर के दौरान हुई. जब एक फैंस कार्डबोर्ड होल्डर में बीयर की बोतलें लेकर बेहद सावधानी से सीढ़ियों के बीच अपनी सीट की ओर बढ़ रहा था. शुरुआत में सबकुछ ठीक नजर आ रहा था, लेकिन अचानक ही होल्डर से दो बीयर फिसल गई. उन्हें बचाने के चक्कर में उस शख्स का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते चारों बोतल जमीन पर गिर गई.
A fan was carrying his beers when he accidentally dropped them all 😭🤣
— JB (@93Yorker) August 20, 2026
– look at the reaction of Crowd 😂🤣 pic.twitter.com/B22kn1H0U6
यह भी पढ़ें: WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल
फिर किया शानदार कमबैक
जैसे ही सारी बोतल जमीन पर गिरी कैमरा तुरंत उस शख्स की ओर घूम गए. बीयर की बोतल गिरने के बाद उसके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. आसपास बैठे दर्शकों ने पूरा वाकया देखा और पूरा माहौल हंसी-मजाक में बदल गया. हालांकि यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई कुछ समय बाद वही शख्स एक बार फिर नया आया और इस भी उसके हाथ में चार बीयर की बोतल थीं. दूसरी कोशिश में वह सही सलामत अपनी सीट तक पहुंच गया, जिसके बाद आसपास मौजद दर्शकों ने तालियां बजाकर और शूर मचाकर उसका जोरदार स्वागत किया.
कई स्टेडियमों में शराब के सेवन की है अनुमति
बता दें, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के कई क्रिकेट स्टेडियमों में निर्धारित जगहों से दर्शकों को शराब खरीदने और उसका सेवन करने की अनुमति होती है. हालांकि बाहर से शराब लेकर इंटरनेशनल वेन्यू में एंट्री करने की इजाजत नहीं होती हैं.
