जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान
जो रूट
Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 66 रन की पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. इसके अलावा वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं.
ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन पूरे किए हैं. लीड्स टेस्ट में 42 रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया है. हाल ही में बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद ईसीबी ने जो रूट को दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपी थी.
BREAKING: Joe Root Equalled Great Sachin Tendulkar. 🐐
— JoeRoot𓃵 (@NO_1TestBatter) August 20, 2026
MOST 50s in TEST CRICKET HISTORY.
Root: 68*
Sachin: 68#JoeRoot 🐐 pic.twitter.com/YO1pZX7dMN
WTC में बनाए सबसे ज्यादा रन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जो रूट ने अब तक बतौर कप्तान 34 मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है. वो अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 78 मुकाबलों में 6717 रन बना चुके हैं. इसके अलावा वह WTC के इतिहास में 5 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
कम मैचों में बनाया सचिन तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. टेस्ट क्रिकेट में यह रूट 68वीं फिफ्टी रही. वहीं, दूसरी ओर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने टेस्ट करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे. सचिन ने 200 टेस्ट में 68 अर्धशतक बनाए थे, जबकि रूट ने 167वें टेस्ट में ही यह कारनामा कर दिखाया है.