Vistaar NEWS

भारतीय लड़की के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए इंग्लैंड के क्रिकेटर जैकब बेथेल? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Jacob Bethell

जैकब बेथेल

Jacob Bethell: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह भारतीय लड़की के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

क्या भारतीय लड़की को डेट कर रहे जैकब बेथेल?

दरअसल सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जैकब बेथेल की भारतीय लड़की के साथ दो फोटो वायरल हो रहीं हैं. एक तस्वीर में बेथेल उस लड़की को गले लगाते हुए पोज कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह उस लड़की को किस कर रहे हैं. हालांकि इन वायरल तस्वीरों में चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि बेथेल इस भारतीय लड़की को डेट कर रहे हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान पर कहर बनकर टूटे प्रसिध कृष्णा, रोहित शर्मा ने कैचों की लगाई हैट्रिक

कौन हैं बेथेल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

बता दें, स्टार क्रिकेटर जैकब बेथेल की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर Houseofankita नाम के एक अकाउंट पर पोस्ट की गई हैं. इस पेज के मुताबिक लड़की का पूरा नाम अंकिता पटेल है और वो मुंबई में रहती है. इस लड़की के इंस्टाग्राम में करीब 4 हजार फॉलोअर्स हैं. इस पेज के मुताबिक अंकिता पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो सेलेब्रिटीज को तैयार करती हैं.

जैकब बेथेल क्रिकेट करियर

22 वर्षीय युवा क्रिकेटर जैकब बेथेल इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मैट में खेलते हैं. बेथेल ने इंग्लिश टीम के लिए अब तक कुल 7 टेस्ट, 21 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश 496, 603 और 697 रन बनाए हैं. उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भविष्य माना जा रहा है. आईपीएल 2026 में बेथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा थे.

Exit mobile version