IND vs AFG: अफगानिस्तान पर कहर बनकर टूटे प्रसिध कृष्णा, रोहित शर्मा ने कैचों की लगाई हैट्रिक
प्रसिध कृष्ण (Photo- BCCI)
Prasidh Krishna: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार 20 जून को चेन्नई में खेला गया. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. चेपॉक में खेले गए इस मैच में प्रसिध ने पावरप्ले में ही विरोधी टीम के 4 विकेट गिरा दिए. हालांकि उनकी इस कामयाबी में रोहित शर्मा का बड़ा रोल रहा. जिन्होंने इस मैच में तीन अहम कैच लपके.
पावरप्ले में किया दूसरा बेस्ट प्रदर्शन
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने पावरप्ले में 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट झटके. ये वनडे क्रिकेट में उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. बता दें, वनडे में प्रसिध ने पहली बार पावरप्ले में 4 विकेट झटके हैं. पावरप्ले में ये किसी भारतीय गेंदबाज का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है. इस मामले में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टॉप पर हैं, जिन्होंने शुरुआती 6 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे.
रोहित शर्मा ने कैचों की लगाई हैट्रिक
चेन्नई में खेले गए इस वनडे मैच में प्रसिध कृष्ण ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की. साल 2023 के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी की थी. इसके बावजूद उन्होंने अपनी पहली ही गेंद से मैच में परचम लहरा दिया. मैच में अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.
THE HATTRICK OF C ROHIT B PRASIDH. 🔥
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2026
– Rohit Sharma at slips having a busy day. 😄 pic.twitter.com/0vzz1ApECM
इसके बाद तेज गेंदबाज ने रहमत शाह और इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया. प्रसिध की गेंद पर इन दोनों खिलाड़ियों के कैच रोहित शर्मा ने ही लपके. इस तरह रोहित ने कैचों की हैट्रिक लेते लगाते हुए प्रसिध को तीन बड़ी सफलता दिलाई.
टीम इंडिया के सबसे घटक गेंदबाजों में से एक
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 30 वर्षीय धाकड़ गेंदबाज 77 विकेट हासिल कर चुका है. वह अपनी खतरनाक गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलटने का दम रखते हैं. इसके अलावा भारतीय घरती पर प्रसिध और भी घातक साबित होते हैं. कृष्ण ने टीम इंडिया के लिए भारत की सरजमीं पर अब तक कुल 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 32 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं.