Vistaar NEWS

टीम इंडिया से नाता तोड़ना चाहता है गौतम गंभीर का करीबी, इंग्लैंड ODI सीरीज होगी आखिरी, BCCI को दे चुका है जानकारी

Team India Coaching Staff

टीम इंडिया कोचिंग स्टाफ

Team India: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे टीम इंडिया से नाता तोड़ना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज उनका आखिरी असाइनमेंट साबित हो सकता है. बताया जा रहा है कि रयान ने अपने फैसले की जानकारी बीसीसीआई को भी दे दी है.

इंग्लैंड ODI सीरीज होगी आखिरी!

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान दो साल से टीम इंडिया से जुड़े हुए हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रयान टीम इंडिया की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा के बारे में पहले ही बीसीसीआई को बता चुके हैं और बोर्ड से उन्हें मुक्त करने का अनुरोध कर चुके हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय ड्रेसिंग रूम में रयान का आखिरी दिन साबित हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि रयान के इस फैसले के पीछे कई वजह हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह टीम इंडिया के साथ रहने से नाखुश हैं. कोई भी फैसला आपसी सहमति से लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में पूरी तरह बदली टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में 938 दिन बाद इस खिलाड़ी की वापसी

खत्म हुआ कॉन्ट्रैक्ट

नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी रयान टेन डोएशे ठीक दो साल पहले टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. बीसीसीआई के साथ उन्होंने अपना शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पूरा कर लिया है. माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल 12-14 जुलाई के आसपास खत्म हो गया. भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है और लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच के बाद उन्हें उनके पद से मुक्त किया जा सकता है.

क्यों टीम इंडिया से नाता तोड़ना चाहते हैं रयान?

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टेन डोएशे निजी कारणों से आगे बढ़ना चाहते हैं. वह अपने तीन बेटों पर ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि उनकी पत्नी काम करती हैं. रयान लंदन में रहने वाले अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं. टीम इंडिया से जुड़े होने के कारण उन्हें काफी यात्रा करना पड़ता है. माना जा रहा है कि वह ऐसी भूमिका की तलाश में हैं जिसमें उन्हें कम ट्रैवल करना पड़े और वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें.

Exit mobile version