इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में पूरी तरह बदली टीम इंडिया, प्लेइंग 11 में 938 दिन बाद इस खिलाड़ी की वापसी
टीम इंडिया
Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज, मंगलवार 14 जुलाई को हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिली है. करीब 968 दिन बाद बुमराह की वनडे इंटरनेशनल टीम में वापसी हुई है. इससे पहले उन्होंने 19 नवंबर 2023 में भरत के लिए वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था.
968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में बुमराह की वापसी
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से वनडे क्रिकेट से दूर थे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 2023 में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल खेला था. 19 नवंबर 2023 के बाद बुमराह ने कोई वनडे मैच नहीं खेला था. हालांकि अब लंबे इंतजार के बाद बुमराह की वनडे टीम में वापसी हुई है. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट खेले. अब 968 दिन बाद बुमराह भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरे हैं.
A look at #TeamIndia's Playing XI 🙌
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #ENGvIND pic.twitter.com/J6HYlKXV1l
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में फूट! एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे गौतम गंभीर और विराट कोहली? वीडियो पर मचा बवाल!
पहले वनडे के लिए बदली टीम इंडिया
एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है. इसके अलावा शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. हालांकि, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम ग्यारह से बाहर रखा गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमराह, प्रसिध कृष्णा