GT vs SRH: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले, हर कोई उस वक्त हैरान रह गया, जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपनी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह हल्के गुलाबी रंग की जर्सी पहनकर टॉस के लिए पहुंचे. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्यों गुजरात की टीम इस मैच में गुलाबी जर्सी में नजर आई…
गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ क्यों पहनी गुलाबी जर्सी
दरअसल, गुजरात टाइटंस ने कैंसर जागरूकता अभियान को समर्थन देने के लिए ये विशेष गुलाबी रंग की जर्सी पहनी हैं. बता दें, गुजरात की टीम हर सीजन के एक मैच में इसी तरह की जर्सी पहन कर खेलती है. इसके पीछे उनका उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इससे लड़ रहे मरीजों को अपना समर्थन जताना है. यही वजह है की हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में गुजरात की टीम गुलाबी जर्सी में उतरी.
Blue or purple – which Gujarat Titans jersey do you prefer? 🤔 pic.twitter.com/WVQu4ddWGl
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 12, 2026
गुजरात ने बनाए 168 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन रन बनाए. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए. सुदर्शन ने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जबकि कप्तान शुभमन गिल (5) और जॉस बटलर (7) रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा.
