IPL Playoff Race Update: दिल्ली की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, मुंबई-लखनऊ बाहर,जानें क्या है पूरा समीकरण

Delhi Capitals Keep Playoff Hopes Alive: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली की इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

Delhi Capitals Keep Playoff Hopes Alive: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली की इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है. इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है. वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं. ऐसे में आइए जानते हैं प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी टीमों के लिए क्या है समीकरण.

प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था. टीम ने दबाब की स्थिति में शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल कर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. साथ ही दिल्ली की किस्मत बाकी टीमों पर भी निर्भर रहेगी. इसके अलावा प्लेऑफ की रेस इस वजह से भी दिलचस्प हो गई हैं क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के अंक बराबर हैं. इन तीनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है. इस तरह तीनों टीमों के 14-14 अंक हैं. तीनों टीमों के अभी 3 मुकाबले बचे हुए हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचना है, तो कम से कम एक मैच में तो जीत दर्ज करनी ही होगी.

यह भी पढ़ें: जर्मन मॉडल लिजलाज का बड़ा खुलासा, बोली-विराट कोहली को बदनाम करने के लिए ऑफर किए गए पैसे

चेन्नई और राजस्थान भी प्लेऑफ की रेस में शामिल

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं. इन दोनों टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. इस तरह दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं. अगर इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो कम से कम उन्हें 2 मैच जीतने होंगे और 16 अंक तक पहुंचना होगा.

पंजाब की बढ़ी मुश्किल

दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलने के बाद पंजाब की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं. ये इस सीजन उनकी लगातार चौथी हार है. अब तक खेले गए 11 मैचों में उन्होंने 6 में जीत हासिल की है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस तरह उनके 13 अंक है. पंजाब के अब 3 मैच बचे हुए हैं और अगर उन्हें 17 अंक तक पहुंचना है, तो हर हाल में अपने बाकी 2 मैच जीतने होंगे. अगर टीम एक भी मैच हारती है, तो वह 15 अंक तक ही पहुंच सकेगी. ऐसे में उनपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा रहेगा.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचे के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे. अब तक खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 4 में जीत हासिल की है और 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस तरह उनके 9 अंक हैं. अगर केकेआर अपने आगामी सभी मैच जीत लेती हैं, तो उनके 17 अंक हो जाएंगे और ऐसे में वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें