MI के खराब प्रदर्शन पर हार्दिक पांड्या का कबूलनामा, बोले- ये हमारा सीजन नहीं, प्लेऑफ की राह मुश्किल
हार्दिक पंड्या
Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है. बीते दिन शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि ‘ये सीजन हमारा नहीं है.’
मुंबई का लचर प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है. इस सीजन लय हासिल रखने में नाकाम रही है. बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अस्थिर प्रदर्शन ने टीम को लगातार नुकसान पहुंचाया है. इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में सिर्फ 2 मैचों में ही उसे जीत नसीब हुई है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ टीम अंक तालिका पर नौवें स्थान पर है. कभी मुश्किल हालातों में भी रास्ता निकाल लेने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब खुद एक समस्या बन गई है. कई मुकाबलों में शानदार शुरुआत मिलने के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, चेन्नई के खिलाफ महज 21 रन बनाकर हुए आउट
लगातार फ्लॉप हो रहे स्टार खिलाड़ी
इस सीजन मुंबई इंडियंस के सभी स्टार खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. कगाज पर सबसे खतरनाक टीम मैदान पर अपना प्रभाव छोड़ने में लगातार नाकाम हो रही है. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे स्टार बल्लेबाज लगातार फ्लॉप साबित हो हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे घातक गेंदबाज भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं.
इस सीजन हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान भी बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं, जिसके चलते उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कई मौकों पर पंड्या फैसले लेने में संघर्ष करते दिखे.
प्लेऑफ की राह मुश्किल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह और कठिन हो गई है. अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को अपने बाकी सारे मैच बड़े अंतराल से जीतने होंगे, जिससे उनके रन रेट में सुधार हो जाए. इसी के साथ उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.