IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, चेन्नई के खिलाफ महज 21 रन बनाकर हुए आउट

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी है. सीएसके के खिलाफ वह सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहा. इस मैच में वह 12 गेंदों में महज 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

IPL 2026 में सूर्या का फ्लॉप शो

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यदाव अब तक अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. इस सीजन में वह लगातार बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं, जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ रहा है. सीजन की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह सिर्फ 16 रन बना पाए थे. उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 51 रन की पारी खेली थी. लेकिन इसके बाद उनका फ्लॉप शो जारी रहा.

यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को ‘Send Off’ करना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा

चेन्नई के खिलाफ नहीं चला सूर्या का बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बुरे तरीके से फेल हुए. चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में वह 12 गेंद में 1 छक्के और 3 चौके की मदद से महज 21 रन ही बना सके. इस मैच में चेन्नई के लिए डेब्यू कर रहे रामकृष्ण घोस ने सूर्या को डेवाल्ड ब्रेवीस के हाथों कैच आउट कराया.

आईपीएल 2026 में सूर्या का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 9 मैचों में वह सिर्फ162 रन ही बना सके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. बाकी 8 पारियों में वह 16, 6, 33,0,15, 36 और 5 ही रन बना सके हैं.

सूर्यकुमार यादव आईपीएल करियर

35 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक कुल 175 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4473 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं. आईपीएल में वह 28 बार नॉटआउट रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें