Vistaar NEWS

IPL 2026 के बीच दूसरी बार दूल्हा बनेंगे हार्दिक पंड्या! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने इस दिन रचाएंगे शादी

Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच हार्दिक की दूसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

कब और कहां करेंगे शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से 22 मई 2026 को शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की ग्रेंड वेडिंग राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित होगी. हालांकि इस खबर को लेकर कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: 6,6,6,6…सीएसके के खिलाफ मिचेल मार्श की तूफानी पारी, अंशुल कबोज के ओवर में छक्कों की लगाई झड़ी

2024 में नताशा से हुआ तलाक

हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ अपनी पहली शादी रचाई थी. लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई. शादी के चार साल बाद दोनों के अलग होने का फैसला किया और जुलाई 2024 में दोनों का तलाक हो गया. हार्दिक और नताशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पंड्या है. तलाक के बाद दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

MI के लिए कप्तानी में फेल

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए उनकी कप्तानी भी फ्लॉप साबित हुई है. पंड्या ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, लेकिन लगातार दो सीजन में वह बतौर कप्तान अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके. कई रिपोर्ट्स के दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद फ्रेंचाइजी न सिर्फ उनसे कप्तानी छीन सकती है बल्कि टीम से भी उनकी छुट्टी कर सकती है.

Exit mobile version