IND vs AFG: फिटनेस टेस्ट में पास फिर भी अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से क्यों बाहर हुए हार्दिक पंड्या?

Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से चोटिल होकर बाहर हो गए हैं.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए है. पंड्या के वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर उनके फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद आई है.

अफगानिस्तान ODI सीरीज से क्यों बाहर हुए हार्दिक पंड्या?

बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट के मुताबिक भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है. यह जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिंचाव आने की चोट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या को रिकवर करने में लगभग 2 से 3 हफ्ते लग सकते हैं. ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

पास किया था फिटनेस टेस्ट

बता दें, आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पंड्या बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके बाद इस चोट से उबरने के बाद वह फिटनेस क्लियरेंस लेने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था. लेकिन अगले ही दिन उन्हें लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन का पता चला, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

करना होगा इंतजार

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या करीब 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे थे, लेकिन अब इस चोट के बाद उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा. हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

ज़रूर पढ़ें