IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.
Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आगामी सीरीज से पहले अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. अब यह दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

रोहित-हार्दिक ने पास किया फिटनेस टेस्ट

दरअसल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की साइंस एंड स्पोर्ट्स टीम ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को फिटनेस की क्लीन चिट दे दी है, जिसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना लगभग यह माना जा रहा है. बता दें, आईपीएल 2026 के दौरान ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गए थे. रोहित हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे जबकि पंड्या को बैक स्पाज्म हुआ था. लेकिन अब यह दोनों दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी चोट से उबर गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए BCCI ने बदला स्क्वॉड, जायसवाल-पंत समेत इन 7 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

पंड्या ने 10 ओवर की गेंदबाजी

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने उन्हें बताया कि हार्दिक पंड्या 2 जून को सीआई में आने से पहले विदेश में छुट्टियां मना रहे थे. अगले पांच दिनों में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर तक गेंदबाजी भी की. इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पैर की मांसपेशियों में खिचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की मंजूरी दे दी गई है.

भारतीय टीम के लिए बेहद अहम ये सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में इन दोनों धाकड़ खिलाड़ियों का फिट होना भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है. इन दोनों खिलाड़ियों के फिट होने से भारतीय टीम और मजबूत हो गई है.

ज़रूर पढ़ें