Vistaar NEWS

क्या भारत-पाकिस्तान मैच में हुई मारपीट? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मची हलचल, जानें सच

IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट में बीते दिन रविवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत रही. इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच झड़प देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

क्या है वायरल वीडियो का सच?

दरअसल भारत की पाकिस्तान पर 64 रनों की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भरतिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की लड़ाई हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा हरमनप्रीत को कुछ कह रही है, जिसके बाद भारतीय कप्तान उनका गला पकड़ लेती है और उन्हें धक्का भी देती हैं. जिसके बाद अंपायर बीच-बचाव करने उन्हें अलग करते हैं. हालांकि जांच हुई तो पता चला कि यह वीडियो AI जेनेरेटिड है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी दीप्ति शर्मा, 5 विकेट लेकर रचा बड़ा इतिहास

क्या सच में हुई लड़ाई?

बता दें, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच मैदान पर कोई लड़ाई नहीं हुई थी. दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई का यह वीडियो पूरी तरह फेक है. बता दें, पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का जर्सी नंबर 14 है, लेकिन वायरल वीडियो में उनका जर्सी नंबर 55 दिखाई डे रहा है. इसके अलावा अंपायर की जर्सी का रंग लाल होता है, जबकि इस वीडियो में जर्सी का रंग गहरा लाल दिखाई दे रहा है.

दिखी नो हैंडशेक पॉलिसी

भारत-पाकिस्तान मैच में एक बार फिर नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. इसके अलावा मैच के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.

Exit mobile version