IND W vs PAK W: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 56 रनों का टारगेट 9वें ओवर में किया चेज
भारत बनाम पाकिस्तान
IND W vs PAK W: वुमेंस एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में पाक कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. नतीजा यह रहा की पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 9वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके.
India hammer Pakistan in the Women's Asia Cup.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 5, 2026
They win by 7 wickets with 68 balls to spare. pic.twitter.com/3I7GzY9Uu1
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान- मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल