Harry Brook Unwanted Record: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. लेकिन इसी के साथ उन्होंने दो अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. दरअसल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 114 गेंदों में अपना दोहरा पूरा किया. हालांकि डबल सेंचुरी जड़ने के बावजूद भी ब्रूक अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस मैच में उनकी टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
हैरी ब्रूक के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक वनडे क्रिकेट के इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके दोहरा शतक जड़ने के बावजूद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.14 का रहा. बता दें, वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह 14वां दोहरा शतक था, लेकिन इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि बल्लेबाज के डबल सेंचुरी जड़ने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा हो.
An unwanted record for Harry Brook! ❌ His maiden ODI double century comes in a losing cause! 🏴👀 https://t.co/f3bppQ89Bh
— cricx (@cham_piyu9063) October 23, 2026
यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की!
डबल सेंचुरी के बावजूद नहीं मिला POTM अवॉर्ड
रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में ब्रूक के डबल सेंचुरी जड़ने के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं दिया गया. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए इस वनडे मैच में यह अवॉर्ड श्रीलंका के पवन रथनायके को दिया गया. पवन ने इस मैच में 106 गेंदों पर 130 रन बनाए और श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ ब्रूक वनडे क्रिकेट के इतिहास के पहले ऐसे खिलाई बन गए हैं, जिन्हें दोहरा शतक जड़ने के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान में जारी वनडे ट्राई-सीरीज का तीसरा मुकाबला 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया.
