21 चौके, 10 छक्के…हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, ODI में तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक
Harry Brook Double Century: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार 22 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. गिल ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 117 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी थी. अब ब्रूक ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 114 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए हैं.
इंग्लैंड के लिए डबल सेंचुरी जड़ने वाले बने पहले बल्लेबाज
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और 116 गेंदों में 202 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इस दौरान 114 गेंदों में उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया. ब्रूक वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
🚨 HARRY BROOK – ENGLAND’S FIRST ODI DOUBLE CENTURION 🙌🙌🙌 #ENGVSL #CrickeTwitter https://t.co/yCVccM1fTN
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 22, 2026
यह भी पढ़ें: कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड
27 साल के हैरी ब्रूक वनडे क्रिकेट में अब सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. गिल ने 117 गेंदों में वेस्टिडनीज के खिलाफ दोहरा शतक जमाया था. जबकि ब्रूक ने 114 गेंदों में ही 200 रन पूरे कर लिए हैं. वहीं, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 126 गेंदों में यह कारनामा किया है.
वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में हैरी ब्रूक ने 202 रनों की पारी खेलने के साथ एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.वह अब वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनके पहले यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम दर्ज था जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रनों की पारी खेली थी.