MS Dhoni: भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल इतिहास के सबसे खास रिश्तों में से एक है. धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. अब माही 45 साल के हो गए हैं और वह सीएसके के स्टेक खरीदकर फ्रेंचाइजी के साथ अपने पुराने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन मैनेजमेंट उनकी शर्तों पर राजी नहीं है. यही वजह है कि दोनों के बीच खटपट होती नजर आ रही है.
CSK की हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं महेंद्र सिंह
दरअसल रिपोर्ट्स हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और थाला के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी सीएसके में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक माही ने फ्रेंचाइजी में 25% हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी, लेकिन चेन्नई के मालिक उन्हें सिर्फ 3% ही हिस्सेदारी देने को तैयार थे. इसके बाद धोनी ने अपनी मांग को कम करते हुए 20% हिस्सेदारी की बात कही, लेकिन मैनेजमेंट सिर्फ 4% के लिए ही तैयार हुआ. आखिर में माही ने 18% फीसदी हिस्सेदारी का फाइनल ऑफर दिया, लेकिन सीएसके मैनेजमेंट सिर्फ 5.5% के लिए ही तैयार हुआ.
🚨 MS DHONI WANTED TO BUY A STAKE IN CSK, OWNER DECLINED 🚨
— Indian Cricket (@IndianCricketHQ) August 25, 2026
– According to sources, MS Dhoni is interested in buy a stake in CSK, but CSK manegement didn't agree to the terms proposed by MS Dhoni. (Cric Blogger) pic.twitter.com/125iwKVzOB
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को शामिल कर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
क्या रिश्ते में आई खटास?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच हिस्सेदारी खरीदने को लेकर ज्यादातर बातचीत अनऑफिशियल हुई थी. दोनों पार्टियों के बीच कोई भी लिखित प्रपोजल नहीं शेयर किया गया था. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हिस्सेदारी को लेकर बनी असहमति से चेन्नई और धोनी के रिश्तों में खटास आ गई है. अब यह भी पक्का नहीं हैं कि आईपीएल के आगामी सीजन में माही चेन्नई के लिए खेलेंगे भी या नहीं.
CSK की कामयाबी में धोनी की अहम भूमिका
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है. धोनी ने अपने आईपीएल में अब तक कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 248 मुकाबले सीएसके के लिए खेले हैं. इसी के साथ उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए 4,865 रन बनाए हैं.
