Gautam Gambhir: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए भारतीय टेस्ट टीम श्रीलंका पहुंच गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को खास संदेश दिया है. अपने संदेश में गंभीर ने साफ कहा है कि खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा.
गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में गंभीर कहते हैं, ‘हमें पता है कि हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लिए खेल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम हर जरूरी काम कर सकते हैं और हर जरूरत पूरी कर सकते हैं.
The focus shifts to Test Cricket 🏏
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
Welcoming new additions to the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo 🏟️
WATCH 🎥🔽 #SLvIND https://t.co/Q2IvHhneDA
गंभीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें हर सवाल, हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा. इसलिए हम जमकर मेहनत करेंगे की हम अपने प्रदर्शन पर खरे उतरें.’
यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका वॉर्मअप मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
नए खिलाड़ियों का किया स्वागत
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में गौतम गंभीर ने पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए सारांश जैन और आकिब नबी का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने टीम के नए फील्डिंग कोच सुभदीप घोष का भी स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. सारांश को बधाई देते हुए गंभीर ने कहा कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. ऐसे में जब भी आपको मौका मिले आप अपने परिवार और देश का नाम रौशन करें.
इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने आकिब नबी को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की और कहा,’मैं आकिब को बधाई देना चाहता हूं. पिछले सीजन आपका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और आपने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को विजेता बनाया.
