न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11, इन तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
भारत की टेस्ट टीम
India Predicted Playing 11: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला, 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल किस प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और कप्तान गिल और हेड कोच गौतम गंभीर किन तेज गेंदबाजों को इस मुकाबले में मौका दे सकते हैं.
यशस्वी जायसवाल के साथ राहुल कर सकते हैं ओपन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. जबकि कप्तान शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. जायसवाल और राहुल की सलामी जोड़ी ने विदेशी दौरों पर भारत के कई यादगार साझेदारियां की हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में भी यही जोड़ी ओपनिंग करेगी.
ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका
पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी मौका मिल सकता है. वह पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ गए हैं. पंत इस सीरीज में भारत के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. जबकि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वेलिंगटन टेस्ट के साथ मैदान पर वापासी करेंगे. बुमराह करीब एक साल के बाद टेस्ट मैच में वापसी करने जा रहे हैं. ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी को पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.
इन तेज गेंदबाजों को मिलेगा मौका
वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. कप्तान शुभमन गिल इस मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिध कृष्णा को मौका दे सकते हैं.
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिध कृष्णा



