Rohit-Gambhir Arguement: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स की बालकनी में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच हावभाव को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस बातचीत को लेकर टीम इंडिया या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
रोहित शर्मा ने किया शानदार प्रदर्शन
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 138 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी में हिटमैन ने 17 चौके और 5 छक्के जड़े. हालांकि, रोहित के शतक के बावजूद भारतीय टीम यह मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी और इंग्लैंड ने 27 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें: 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट? युवराज सिंह ने मांगी क्लैरिटी, सेलेक्टर्स को दी सलाह
रोहित-गंभीर के बीच हुई तीखी बहस?
मैच खत्म होने के बाद कैमरे में कैद हुए एक वीडियो में रोहित शर्मा लॉर्ड्स की बालकनी में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर से लगातार कुछ कहते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों में बिल्कुल भी अच्छा तालमेल नजर नहीं आ रहा है. वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे गंभीर बेमन से रोहित को सुन रहे हैं. रोहित की बात खत्म होने के बाद गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
Rohit Sharma having an intense conversation with Gautam Gambhir after his century. 👀 pic.twitter.com/0f6v6Na8Ww
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) July 19, 2026
दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच काफी तनावपूर्ण बातचीत हुई है. हालांकि दोनों के बीच असल में क्या बातचीत हुई इसे लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट
गंभीर और रोहित के बीच बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडीओ पर कमेंट करते हुए लिखा रोहित शर्मा को गंभीर की सेवाएं खत्म कर देनी चाहिए, उनकी कोई उपलब्धि नहीं, बस हेड कोच रहते उन्होंने टी20 और वनडे के लिए बेकार टीम बनाई. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लग रहा है रोहित इस बात से नाराज हैं कि रिव्यू मीटिंग में गंभीर ने उनका साथ नहीं दिया.’
