Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रन आउट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जायसवाल जिस तरह से आउट हुए, उसे लेकर मैदान पर ही विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया.
केशरा नुवांथा से टकराए यशस्वी जायसवाल
गॉल टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. भारतीय ऑपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन 11वें ओवर में जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे. श्रीलंका की ओर से यह ओवर केशरा नुवांथा कर रहे थे. ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने मिड-ऑन की ओर ड्राइव खेला और एक आसान सिंगल नजर आ रहा था. लेकिन तभी नुवांथा ने गेंद रोकने के लिए दाई ओर डाइव लगाई तभी उनकी टक्कर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े यशस्वी जायसवाल हो गई.
यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक को लेकर PM Modi का बड़ा ऐलान, 5 से 15 साल के बच्चों के लिए गांवों-स्कूलों में टैलेंट हंट
यशस्वी जायसवाल हुए रनआउट
नुवांथा से टकराने के कारण यशस्वी जायसवाल का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गए. वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल आसान सिंगल समझकर आधी दूर तक पहुंच चुके थे. राहुल ने जैसे ही जायसवाल को जमीन पर गिरते देखा, वह वही रुक गए. इसी बीच यशस्वी उठे ऑउए एक कदम आगे बढ़े, जिससे राहुल को लगा कि रन पूरा करना है, जिससे वह फिर से दौड़ पड़े. लेकिन इसके अगले ही पल जायसवाल वापस अपनी क्रीज पर लौट गए. दोनों भारतीय बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए. राहुल ने पहले बल्ला क्रीज के अंडर पहुंचा दिया था, जबकि जायसवाल पीछे रह गए और वह रनआउट हो गए.
निरोशन डिकवेला ने तुरंत नहीं उड़ाई बेल्स
इसी बीच प्रभात जयसूर्या ने गेंद विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को थ्रो की. दिलचस्प बात यह रही कि डिकवेला ने तुरंत बेल्स नहीं गिराई. उन्होंने पहले स्लिप में खड़े कप्तान धंनजय डी सिल्वा की ओर देखा और इशारा करके पूछा है कि क्या बेल्स गिरानी चाहिए. इसपर कप्तान ने इशारा दिया कि इसमें गलत क्या है, जिसके बाद विकेटकीपर ने स्टंप उड़ा दिया. अंपायरों ने भी जांच की और जायसवाल को रनआउट दे दिया.
