ओपनर से विकेटकीपर बने यशस्वी जायसवाल! टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला, कप्तान ने किया खुलासा

Yashasvi Jaiswal: भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं.
yashasvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं. वह भारत के लिए लगातार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. हालांकि वनडे क्रिकेट में उन्हें सीमित ही ओवर मिलते हैं. इन सब के बीच जायसवाल रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने पीटीआई से बात करते हुए जायसवाल की प्लानिंग के बारे में बताया.

विकेटकीपिंग क्यों सिख रहे हैं यशस्वी जायसवाल?

दरअसल रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का पहला सत्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. मुंबई को अपना पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इस मैच में खेलते नजर आएंगे, लेकिन नेशनल ड्यूटी के चलते जायसवाल मुंबई के लिए दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे. इन सब के बीच मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि जायसवाल बल्लेबाजी और लेग-स्पिन के अलावा बैक-अप स्किल के तौर पर विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘देश का सवाल है, मजा तो आएगा…’, इंडिया-श्रीलंका वनडे सीरीज के प्रोमो में साथ दिखे रोहित-विराट, वायरल हुई पंचलाइन

कप्तान ने किया खुलासा

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग को लेकर कहा,”मुझे लगता है कि उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस इसलिए शुरू किया क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें अपने खेल में कुछ और स्किल जोड़ने की जरूरत है, क्योंकि अभी बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन बढ़ गया है. हालांकि मुझे उनके इरादे के बारे में पक्का नहीं पता, लेकिन वह अभी बहुत प्रैक्टिस कर रहे हैं और अगर वह प्रैक्टिस करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी.”

यशस्वी जायसवाल क्रिकेट करियर

यशस्वी जायसवाल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 31 टेस्ट मैच में 47.49 की औसत से 2612 रन बनाए हैं. जिसमें 7 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 6 वनडे मैचों में 285 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं. इसके अलावा 23 टी20I मैचों में उन्होंने 723 रन बनाए. जिसमें 1 शतक शामिल है.

ज़रूर पढ़ें