T20I क्रिकेट में गेंदबाज का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक मैच के 3 ओवर में 9 विकेट लेकर रचा इतिहास
लॉरा कार्डोसो
T20 International: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. बता दें, टी20 इंटरनेशनल मैच में एक गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है. इस गेंदबाज ने एक ही मैच में 3 ओवरों में 9 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
लॉरा कार्डोसो ने रचा इतिहास
दरअसल ब्राज़ील और लेसोथो के बीच खेले गए विमेंस टी20 इंटरनेशनल मैच में लॉरा कार्डोसो ने गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया है. इस तेज गेंदबाज ने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन देकर 9 विकेट झटक लिए हैं. बता दें, कार्डोसो किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेनी वाली गेंदबाज बन गई हैं.इसे पहले यह रिकॉर्ड भूटान के सोमन येशे के नाम दर्ज था, जिन्होंने पिछले साल मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच में 8 विकेट झटके थे.
यह भी पढ़ें: DC vs GT: हार के बाद टूट गए थे डेविड मिलर, अक्षर पटेल के इस खास जेस्चर ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल
5 गेंदों में झटके 5 विकेट
बता दें, लॉरा कार्डोसो ने अपने स्पेल की शुरुआत दूसरे ओवर में की और आते ही घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. अपने पहली ही ओवर की आखिरी तीन गेंदों में कार्डोसो ने विकेट्स की हैटट्रिक ली. इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर दो विकेट लिए. इस तरह उन्होंने 5 गेंदों में 5 विकेट लिए.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें, तो गैबोरोन के बोत्सवाना क्रिकेट एसोसिएशन ओवर-2 में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील ने 8 विकेट खोकर 202 बनाए. जवाब में लॉरा कार्डोसो की गेंदबाजी के सामने लेसोथो के गेंदबाजों ने घुटने टेंक दिए. लेसोथो की पूरी टीम 6.2 ओवरों में 13 रन पर ही सिमट गई और ब्राजील ने यह मुकाबला 189 रनों से जीत लिया.