आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

Mohammed Siraj: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर कर दिया गया है.
Mohammed Siraj or Prasidh Krishna

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण

Mohammed Siraj: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर कर दिया गया है. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम देने का फैसला किया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को टीम में शामिल किया गया है.

क्यों टी20 टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज?

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि सिराज को लेकर यह फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम के साथ बातचीत के बाद लिया गया है. मोहम्मद सिराज के व्यस्त इंटरनेशनल सीजन को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें आगामी सीरीज में आराम दिया गया है. यह फैसला एक एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, ताकि आगमी मुकाबलों के लिए वह पूरी तरह फिट रह सकें.

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारतीय टीम की जर्सी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर हुए आउट

प्रसिद्ध कृष्ण को मिली एंट्री

मोहम्मद सिराज के टी20 टीम से बाहर होने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. प्रसिद्ध लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20ई मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था. अब टी20 टीम में उनकी वापसी हुई है.

आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्ण, संजू सैमसन,अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

ज़रूर पढ़ें