Vistaar NEWS

भगवा जर्सी विवाद पर झुकी हॉकी इंडिया! एशियन गेम्स में पुरानी जर्सी में ही नजर आएगी भारतीय टीम

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम

Hockey India: जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले हॉकी इंडिया ने अपनी जर्सी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी को लेकर जमकर विवाद हुआ था. अब एशियन गेम्स में टीम अपनी पुरानी ब्लू जर्सी में नजर आएगी. हॉकी इंडिया ने नीली जर्सी को मुख्य किट में रखा है, जबकि भगवा जर्सी सेकेंड किट के तौर पर इस्तेमाल की जाएगी.

एशियन गेम्स में पुरानी जर्सी में नजर आएगी भारतीय टीम

दरअसल एशियन गेम्स 2026 से पहले हॉकी इंडिया ने अपनी जर्सी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें अब नीली जर्सी को ही अपने मुख्य किट के रूप में पहनेंगी. हॉकी इंडिया ने इस बदलाव की जानकारी भारतीय ओलंपिक संघ को भी दे दी है. वहीं, भगवा जर्सी को टीम की दूसरी जर्सी के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके.

यह भी पढ़ें: भारत के नक्शे में गिलगित-बाल्टिस्तान! ACB के वीडियो से पाकिस्तान को लगी मिर्ची

भगवा जर्सी का हुआ था विरोध

भारतीय हॉकी जर्सी को नीली से भगवा करने को लेकर भारी बवाल मचा था. इस बदलाव को लेकर भारतीय हॉकी जगत में जमकर विरोध देखने को मिला था. जर्सी के भगवा रंग को लेकर हॉकी के पूर्व और दिग्गज धनराज पिल्ले समेत कई पूर्व कप्तानों ने इस फैसले का विरोध किया था और कहा था कि यह टीम की सालों पुरानी पहचान को खत्म करने जैसा है. साथ ही दिग्गजों ने इसे भारतीय हॉकी की पारंपरिक पहचान से खिलवाड़ बताया था. खेल के अलावा राजनीति में भी इस विवाद को लेकर बहस छिड़ गई थी.

जर्सी का रंग बदलने पर क्या बोली हॉकी इंडिया?

हॉकी इंडिया ने जर्सी के रंग बदलने के फैसलों को लेकर कहा था कि यह फैसला खिलाड़ियों और कोचों से बात करने के बाद ही लिया गया था. उन्होंने तर्क देते हुए कहा था कि नीले मैदान पर नीली जर्सी पहनने से मुकाबले के दौरान देखने में परेशानी होती थी. ऐसे में ऑप्शन के रूप पर पीले और भगवा रंग पर विचार किया गया. तिरंगा का हिस्सा होने के कारण भगवा रंग को प्राथमिकता दी गई.

Exit mobile version