Hockey World Cup 2026: एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे राउंड में एंट्री कर ली है. ग्रुप स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को अपने दूसरे ही मैच में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि पकिस्तां के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर अगले राउंड का टिकट कटा लिया है. अब सबके मन में एक ही सवाल है कि भारत अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलेगा? आइए जानते हैं…
पहले राउंड के बाद बनेंगे 4 पूल
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्मैट को समझें तो पहले राउंड के बाद 4 पूल E,F,G और H पूल बनेंगे. E और F दो ऐसे ग्रुप होंगे जिनमें शुरुआती चार पूल की टॉप 2 टीमें रहेंगी. पूल E में A और D पूल की टॉप-2 टीमें रहेंगी. वहीं पूल F में B और C की पहले व दूसरे स्थान की टीमें शामिल होंगी. बता दें, दूसरे राउंड में हर ग्रुप में हर टीम 2-2 मैच उन टीमों के खिलाफ खेलेगी जिनसे पहले राउंड में उनकी भिड़ंत नहीं हुई थी.
यह भी पढ़ें: Hockey World Cup में भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया, विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया
वर्ल्ड कप में भारत कब खेलेगा अपना अगला मैच?
हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम दूसरे राउंड में पूल E का हिस्सा बनेगी. दरअसल टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप 2 में शामिल रही, जिसके चलते उन्होंने दूसरे राउंड में जगह पक्की की. इस राउंड में भारत के साथ पूल E में इंग्लैंड और पूल A से नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना से कोई एक टीम शामिल होगी.बता दें, भारतीय टीम दूसरे राउंड में अपना पहला मुकाबला 22 अगस्त को खेलेगी. यह मुकाबला पूल A में टॉप पर रहने वाली टीम यानी नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड या अर्जेंटीना में से किसी एक से होगा. यह मुकाबला एम्सटेलवीन के वेगेनर स्टेडियम में ही खेला जाएगा.
पूल E में दो मैच खेलेगा भारत
बता दें, पूल E में भारत को दो मैच खेलने हैं और यहीं से उसका सेमीफाइनल का रास्ता तय होगा. ग्रुप A में अभी नीदरलैंड, जापान, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड हैं. न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में दो जीत के साथ पूल E में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, नीदरलैंड और अर्जेंटीना में से कोई एक टीम पूल E में अपनी जगह पक्की करेगी.
