Hockey World Cup में भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया, विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया
Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान पर शानदार जीत मिली है. टीम इंडिया ने पाक को 5-3 से हरा दिया है. भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही इस हार के साथ ही पाकिस्तान का सफर विश्व कप में खत्म हो गया है.
A decade of dominance continues as India book their place in the next round! 👊🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 19, 2026
India men's team defeated Pakistan 5–3 in a thrilling Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026! 🏑🏆
Here are the moments from the big win! 📸🔥#DusSaalKaDabdaba… pic.twitter.com/TqyT1nKSAe
हरमनप्रीत और अभिषेक ने किए 2-2 गोल
भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान जहां विश्व कप से बाहर हो गया है. वहीं, भारत टॉप-8 में पहुंच गया है. नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में आयोजित मैच बेहद रोमांचक रहा. जहां भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल दागे, तो हार्दिक सिंह ने एक गोल किया. पाक की ओर से हन्नान शाहीद ने 2 और सुफियान खान ने एक गोल दागा.
ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत
5वें और 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागे. वहीं अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में फील्ड गोल किए. उपकप्तान हार्दिक ने भारत के लिए 35वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में 5वां गोल किया. भारत ने टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीता है. ग्रुप-डी में भारत, इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और 6 अंक हासिल किए हैं. हरमनप्रीत सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए हैं. भारत ने वेल्स और पाकिस्तान को हराया है. वहीं, इंग्लैंड के हाथों हार झेलने पड़ी है.
ये भी पढ़ें: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधु के माथे पर दिखा अनोखा गैजेट, जानें क्या है Temple और कैसे करता है काम
10 सालों से भारत का दबदबा बरकरार
पिछले 10 सालों से भारत का पाकिस्तान पर दबदबा बरकरार है. अब तक दोनों देशों के बीच 20 मैच हुए हैं. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 बार बुरी तरह हराया है. वहीं, 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स हुए कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने 1-0 से हराया था.