Vistaar NEWS

जुलाई में कितने मैच खेलेगी Team India? जानें कब, कहां और किसके साथ होगी भिड़ंत

Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जुलाई 2026 का महीना बेहद व्यस्त रहने वाला है. टीम इंडिया इस महीने दो अलग-अलग विदेशी दौरे पर कुल 11 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. जुलाई के शुरुआत में भारतीय टीम पहले इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेगी.

कब होगी इंग्लैंड दौरे की शुरुआत?

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर, तीसरा 7 जुलाई को नॉटिंघम, चौथा 9 जुलाई को ब्रिसटल और पांचवां और आखिरी टी20 मैच 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा. जबकि तीसरा और आखिरी वनडे अंतच 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी का गजब क्रेज, फैंस की भीड़ के चलते बनाए गए अस्थायी स्टैंड

जिम्बाब्वे दौरे पर कब जाएगी टीम इंडिया?

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा, दूसरा टी20 25 जुलाई, जबकि तीसरा और आखिरी टी20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये तीनों टी20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का पूरा शेड्यूल

जिम्बाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल

Exit mobile version