IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमंच जारी है, फैंस को आए दिन एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं. इसी के साथ पॉइंट टेबल में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रही हैं. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है ऐसे में ये दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचे की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्लेऑफ़ में पहुंचे के लिए किसी भी टीम को कितने अंकों की जरूरत होगी.
प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए कितने अंक की जरूरत?
बता दे, आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलती है. बीते कुछ सालों के रिकॉर्ड देखें, तो प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए 16 अंक सुरक्षित माने जाते हैं. इसके अलावा अगर किसी टीम के 18 या 20 पॉइंट रहते हैं, तो टॉप-2 में उसकी जगह पक्की हो जाती है. वहीं अगर किसी टीम के 16 पॉइंट्स से कम हो, तो उस टीम का क्वालीफिकेशन नेट रन-रेट पर निर्धर करता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे विराट कोहली, जानें किस नंबर पर खिसके वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 की मौजूदा पॉइंट टेबल
लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद 8 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पॉइंट टेबल पर टॉप पर हैं. वहीं 8 अंकों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर है. अब अपने आगामी मैचों में अगर आरसीबी और आरआर 4-4 मैचों में जीत दर्ज कर लेती है, तो प्लेऑफ़ में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी. 4 मैचों में से 3 में जीत दर्जकरने के बाद 7 अंक के साथ पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है.
वहीं 4 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर है. इसके अलावा 4 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें पायदान पर है. 2 अंक के साथ मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर हैं, जबकि 1 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स आखिरी पायदान पर है.
