IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे विराट कोहली, जानें किस नंबर पर खिसके वैभव सूर्यवंशी
विराट कोहली
IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और 49 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ कोहली ने हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं किंग कोहली के साथ इस लिस्ट में और कौन से बल्लेबाज शामिल हैं.
IPL 2026 ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप-5 बल्लेबाज
1. विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंच गए हैं. किंग कोहली ने इस सीजन में अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 228 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन हैं 22 साल के दानिश मालेवर? जो पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा को कर सकते हैं रिप्लेस
2. हेनरिक क्लासेन
ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन कोहली से सिर्फ 4 रन पीछे हैं. हैदराबाद के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अब तक खेले 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं. क्लासेन के बल्ले से भी अब तक 2 अर्धशतक निकले हैं.
3. रजत पाटीदार
इस लिस्ट में तीसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार का हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक कहले आज्ञे 5 मैचों की 5 पारियों में 222 रन बनाए हैं. इस दौरान पाटीदार के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.
4. ईशान किशन
इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा कप्तान ईशान किशन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन दिखाया है. किशन ने अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन बनाए हैं. एक समय पर किशन ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर थे. लेकिन अब वह चौथे पायेदान पर खिसक गए हैं.
5. वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कहर बरपा रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. 5 मैचों में वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 रन बनाए है. हालांकि हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जिसके कारण वह ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़ गए हैं.