Virat Kohli Bodyguard: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने बॉडीगार्ड की वजह से विवादों में घिर गए हैं. इंग्लैंड दौरे पर विराट के साथ गए उनके बॉडीगार्ड पर भारतीय पत्रकार से बदतमीजी का आरोप लगा है. अब सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर अपना पर्सनल बॉडीगार्ड लेकर क्यों चल रहे हैं? क्या उन्होंने बीसीसीआई का नियम तोड़ा है? आइए जानते हैं क्या है बीसीसीआई के नियम…
क्या हैं BCCI के नियम?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ताजा नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने साथ अपना पर्सनल बॉडीगार्ड नहीं रख सकता. खिलाड़ियों के पर्सनल स्टाफ का कोई भी सदस्य उनके साथ किसी भी टूर पर या घरेलू सीरीज पर नहीं जा सकता है. बीसीसीआई खुद खिलाड़ियों के लिए सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है. लेकिन इसके बावजूद किंग कोहली इंग्लैंड में अपने पर्सनल बॉडीगार्ड के साथ घूमते नजर आए. हालांकि ऐसा हो सकता है कि उन्होंने बीसीसीआई से स्पेशल इजाजत ली हो.
White Tshirt guy who is bodyguard of Virat Kohli is misbehaving with Journalist and said inappropriate words (fuck off from here) in the england.
— Kartik Sharma (@KartikSharmaFC) July 15, 2026
How BCCI allowed Virat Kohli to keep his personal bodyguard when ICC/BCCI provide security in home and away region.…
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे ODI में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मैच? जानें कैसा रहेगा कार्डिफ का मौसम
कोहली के बॉडीगार्ड पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस खत्म करने के बाद टीम बस की ओर जा रहे थे. उस समय पत्रकार टीम की कवरेज के लिए निर्धारित मीडिया जोन में मौजूद थे. इसी दौरान विराट कोहली के पर्सनल बॉडीगार्ड और पत्रकारों के बीच तीखी बहस हुई. एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा करते हुए कहा कि कोहली का बॉडीगार्ड लगातार मीडिया के साथ बदतमीजी करता रहा.
अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
पत्रकार के मुताबिक जब यह वाक्य हुआ तब तक विराट कोहली टीम बस में जाकर बैठ जुके थे. कोहली के बस में बैठने के बाद उनका पर्सनल बॉडीगार्ड पत्रकार से बदतमीजी करता रहा और बार-बार ‘F*** Off’ चिल्लाने लगा. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि संबंधित पत्रकार वहीं खड़ा था जहां मीडिया प्रतिनिधियों को खड़े रहने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद बॉडीगार्ड द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया गया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया.
